Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची : यौन शोषण का आरोपी डीएवी कपिलदेव स्कूल का प्रिंसिपल जमशेदपुर से गिरफ्तार

डीएवी कपिलदेव स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार : झारखंड के यौन शोषण के आरोपी डीएवी कपिलदेव, रांची के निलंबित प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी जमशेदपुर से हुई। वहां से रांची लाए जाने के बाद उनसे अरगोड़ा थाने में पूछताछ की जा रही है। स्कूल में कार्यरत नर्स ने सिन्हा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज मामले में नर्स ने उनपर व्हाटसएप पर अश्लील वीडियो भेजने, रक्तचाप की जांच के बहाने प्राचार्य कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा स्कूल में छुट्टी होने के बाद गेस्ट हाउस जाकर नर्स के शरीर पर पड़े कपड़ों को गेस्ट हाउस में फाड़ देने, अश्लील हरकत और नौकरी स्थायी करने का झांसा देने का भी आरोप था।

अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन को स्वीच ऑफ कर दिया था और भाग निकले थे। अरगोड़ा थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने पुख्ता जानकारी के बाद सिन्हा को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मनोज सिन्हा पर हजारीबाग के गिद्दी डीएवी स्कूल में भी यौन शोषण का आरोप लगा था। तब वे वहां प्राचार्य थे। आरोप के बाद उनका तबादला कर दिया गया था। लेकिन इस बार पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कानून से सुरक्षा मांगी तो मनोज सिन्हा को जेल जाना पड़ा।

advt

डीएवी कपिलदेव स्कूल प्रिंसिपल