Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले का मंत्री बादल पत्रलेख ने किया विधिवत उद्घाटन

देवघर : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने सोमवार को झारखंड सीमा पर स्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन किया। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2023 का शुभारंभ 11 वैदिक पुजारियों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सब मिलकर बाबा के भक्तों का स्वागत करेंगे। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ-साथ यह हम सभी के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर है। इतना बड़ा आयोजन सबकी भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है. आइए कदम से कदम मिलाकर चलें और अपना पवित्र कर्तव्य निभायें।