Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्तावित झारखंड दौरा रद्द

धनबाद : एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित झारखंड (धनबाद) दौरा रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री को 27 जनवरी को धनबाद आना था। इस दौरान वे धनबाद के सिंदरी स्थित हर्ल प्लांट का उद्घाटन करने वाले थे। प्रधानमंत्री का दौरा रद्द होने से प्लांट के उद्घाटन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर धनबाद जिला प्रशासन समेत धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा के भाजपा नेता और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए थे। पिछले सप्ताह एचआरएल के एमडी ने भी प्लांट का दौरा कर उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया था। अब केंद्रीय समिति के आदेश के बाद पीएम मोदी के दौरे की सभी तैयारियां रोक दी गयी हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 13 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी को झारखंड का दौरा करना था लेकिन उस वक्त भी उनका दौरा टल गया था और एक बार फिर उनका दौरा टल गया है।

PM Modi’s Jharkhand Visit