Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गये रामचंद्र सिंह, होंगे सम्मानित

Jharkhand Best MLA Ramchandra Singh

रांची : राज्य स्थापना दिवस के बाद अब झारखंड का विधानसभा अपने 23वें स्थापना दिवस के लिए तैयार है। 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को इस बार भी भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

विधानसभा के स्थापना समारोह में इस बार भी विधानसभा के कुल 81 विधायकों में से एक विधायक रामचंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चुना गया है। रामचंद्र सिंह मनिका से कांग्रेस के विधायक हैं। विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में 22 नवंबर को उन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

इसके साथ उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी के रूप में मिथलेश मिश्र, विष्णु पासवान, नेयाज अहमद, तापस कुमार, नीलेश कुमार सिंह और विशेष रूप से महिला कर्मी माइकल लकड़ा को भी सम्मान दिया जायेगा। विधानसभा स्थापना दिवस के इस समारोह में वीर गति को प्राप्त कर चुके शहीद जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया जायेगा। चंद्रयान के वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आवास में शुक्रवार को चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें उत्कृष्ट विधायक के अलावे उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी का भी चयन किया गया। चयन समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के साथ संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, चयन समिति के सदस्य विधायक कमलेश सिंह, चयन समिति के सदस्य विधायक स्टीफन मरांडी भी मौजूद थे।

समारोह के आयोजन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी बड़े ही शानदार और भव्य तरीके से विधानसभा का स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस समारोह में झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक, उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किए जाएंगे। इसके साथ ही देश की सुरक्षा में लगे सेना के जवान और पुलिस बल के जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। साथ ही सेना और पुलिस के शहीद जवानों के आश्रितों को भी सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों और मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं के टॉपर सहित देश और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जायेगा।

Jharkhand Best MLA Ramchandra Singh