Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में दिनदहाड़े SBI के CSP से 4.40 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Palamu Crime News Today

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खजुरी नौडीहा पुलिस पिकेट के समीप एसबीआई के एक ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) में शुक्रवार को दिनदहाड़े 4.40 लाख की लूट हो गयी। इस घटना को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गयी है। 24 घंटे पहले गुरुवार को छतरपुर बाजार में थाना के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हरिहरगंज के व्यवसायी शुभम गुप्ता पिता शंकर गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के तुरंत बाद लूट की वारदात से पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

खजुरी पुलिस पिकेट से सटे और हाईस्कूल के सामने नागेन्द्र कुमार यादव के सीएसपी में पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना हुई। सीएसपी में आते ही अपराधियों ने संचालक को पिस्टल सटाया और फिर बैग से 3.35 लाख रुपये लूट लिए एवं पांच हजार रुपए संचालक के पैकेट से लूटे। जिस समय घटना हुई, उस वक्त केन्द्र पर एक व्यक्ति पैसे निकालने आया था। लूट की घटना के बाद अपराधियों ने संचालक एवं ग्राहक को केन्द्र में बंद करके फरार हो गये। भागने से पहले ग्राहक का मोबाइल लूटकर बाहर फेंक दिया था, जबकि संचालक का मोबाइल घटनास्थल से 600 मीटर दूर फेंका मिला। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मोबाइल ढूंढा।

ग्रामीणों के अनुसार लूटपाट के बाद अपराधी नोटों का बंडल लेकर भाग रहे थे। छतरपुर-पांडू मार्ग पर छतरपुर की ओर भागने के दौरान इमली के पास नोट का एक बंडल गिर गया था। अपराधी उसे उठाने के लिए दोबारा लौटे। वहां पर कुछ ग्रामीण थे। ग्रामीणों ने जब गिरे हुए बंडल के बारे में पूछा तो अपराधियों ने बताया कि भट्ठे पर मजदूरों को पेमेंट देने जा रहे हैं। ग्रामीणों को झांसे में लेकर अपराधी भाग निकले। हालांकि पीछे से शोर मचाते हुए सीएसपी संचालक भी आया, लेकिन तबतक काफी देर हो गयी थी। ग्रामीणों के बताये लोकेशन के आधार पर माइंस जाने वाली सड़क की ओर अपराधियों को ढूंढा गया, लेकिन कोई अता पता नहीं चला।

सूचना मिलने पर नौडीहा-खजुरी के मुखिया हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुखिया ने बताया कि घटना 12.30 बजे हुई। घटनास्थल से सटे खजुरी पुलिस पिकेट है। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर तत्काल नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पिकेट की पुलिस को सूचना देने के बाद भी छतरपुर थाना से जबतक मैसेज नहीं मिलता, कार्रवाई के लिए नहीं निकलती है। पिकेट की पुलिस निष्क्रिय है।

सीएसपी संचालक नागेन्द्र ने बताया कि घटना के बाद उसे केन्द्र में ही बंद कर दिया गया था। खिड़की खोलकर शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने केन्द्र का बाहर से दरवाजा खोला। चार पांच किलोमीटर तक अपराधियों को ढूंढा गया, लेकिन कोई अतापता नहीं चला।

Palamu Crime News Today