Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में अब लगेंगे स्मार्ट मीटर, जीएम बोले- मीटर लगाने के एवज में मांगे पैसे तो करें व्हाट्सएप

रांची : झारखंड में अब स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे ।रांची से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। शहर में मीटर लगाने के लिए 145 टीमें काम कर रही हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के एवज में विभाग को कई जगहों पर पैसे मांगने की शिकायत मिली है। इसके बाद विभाग एक्शन मोड में आ गया है। जेबीवीएनएल के जीएम पीके श्रीवास्तव ने इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

नंबर जारी करते हुए जेबीवीएनएल के जीएम ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति स्मार्ट मीटर लगवाने के बदले में पैसे की मांग करता है तो वह इसकी शिकायत व्हाट्सएप पर कर सकता है। इसकी जानकारी मोबाइल नंबर 94311-35682 पर दें। शिकायत मिलने के दो घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।

स्मार्ट मीटर लगाने की विभागीय समीक्षा के दौरान सामने आए आंकड़ों के मुताबिक शहर में प्रतिदिन 730 मीटर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक मीटर लगाने का आंकड़ा 14,235 हो गया है। घरों में मीटर लगाने का काम जीनस कंपनी कर रही है। जीएम पीके श्रीवास्तव ने मीटर लगाने वाली कंपनी को चार दिन के भीतर मैनपावर बढ़ाने को कहा है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या 175 तक करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नए कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के खराब मीटर व मीटर को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर में बदला जाए।

स्मार्ट मीटर को लेकर कई तरह की बातों को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसे दूर करते हुए विभाग की ओर से अपील जारी की गयी है। कहा गया है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह नि:शुल्क लगाये जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह मीटर मेन गेट के पास लगाया जायेगा। इसके लिए घर जा रहे कार्यकर्ता से बहस न करें। यह भी ध्यान रखें कि पोल और स्मार्ट मीटर के बीच का तार कटा या जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।

रांची शहर के कुल 3.65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाये जायेंगे। इसके बाद धनबाद और जमशेदपुर में इसे लगाने का काम शुरू किया जायेगा। कुल 15 लाख शहरी उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाए जायेंगे।