Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झमाझम हुई बारिश से गिरा तापमान, तेज हवाओं ने बढ़ायी ठंड, 20 और 21 को भी बारिश के आसार

रांची : राज्य में मंगलवार को दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। इससे पारा गिर गया और ठंड का एहसास हो रहा है। मंगलवार दोपहर बाद से ठंडी हवा चल रही है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश हुई। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गयी।

सबसे अधिक वर्षा 38.2 एमएम रामगढ़ में दर्ज की गयी। वहीं, 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा। रांची जिला 16.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी।

इस संबंध में रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मौसम का जो सिस्टम फिलहाल बना हुआ है। उसका व्यापक असर देखने को मिला है। एक चक्रवर्ती लहर है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी ला रहा है। इसके साथ एक टर्फ झारखंड से लेकर तटीय आंध्र प्रदेश तक बना हुआ है। इसका भी असर झारखंड के मौसम में देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। साथ ही गर्जन के साथ वज्रपात देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।

अभिषेक आनंद के अनुसार बुधवार को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य भागों गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्ज की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर 40- 50 किमी घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21 मार्च को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 20 मार्च को पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गर्जन वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए इस दौरान लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गयी है। साथ ही किसानों से कहा गया है कि वह मौसम साफ होने पर ही खेतों में जायें।

Jharkhand Weather Update News