Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर एजेंसी ने दिया प्रेजेंटेशन, आप भी जानिये नये रांची रेलवे स्टेशन में यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधायें

New Ranchi Railway Station

भगवान बिरसा मुंडा की लगे आदमकद प्रतिमा, मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था भी करें सुनिश्चित : सांसद संजय सेठ

रांची : रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को लेकर आज कार्यकारी एजेंसी के द्वारा एक प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर राँची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा, सीएनआर डीसीएम निशांत कुमार सहित अन्य रेलवे अधिकारी व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

मौके पर एजेंसी के द्वारा अब तक हुए विकास कार्य की जानकारी दी गयी। भविष्य की योजनाओं के विषय में भी बताया गया। मूल रूप से रेलवे स्टेशन का पूरा विकास दो क्षेत्र में बांटकर किया जाना है। नॉर्थ और साउथ एरिया को लेकर स्टेशन का पुनर्विकास होगा। प्रथम चरण में साउथ एरिया का कार्य चल रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद ही नॉर्थ एरिया का काम शुरू किया जायेगा। यह कार्य 2025 मई तक पूर्ण होना है।

साउथ एरिया का कार्य जून 2024 तक पूर्ण होने की जानकारी दी गयी। यह बताया गया कि पहले साउथ एरिया का विकास किया जायेगा। इसके बाद नॉर्थ एरिया को इधर शिफ्ट करके, फिर नॉर्थ एरिया का विकास होगा। पुराने भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जायेगा। नया स्टेशन दो मंजिला होगा, जिसमें प्लाजा एरिया, ड्रॉप पिकअप सेंटर, पर्याप्त कमर्शियल स्पेस, दोनों तरफ 100 कमरों के रिटायरिंग रूम, लगभग 2500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए प्लेयिंग एरिया और महिलाओं के लिए फीडिंग एरिया भी बनाया जाना है। इसके अतिरिक्त पर्याप्त पार्किंग के साथ ही दोनों क्षेत्रों में फर्स्ट एड की सुविधा भी होगी। नये रेलवे स्टेशन में 30% बिजली का उपयोग सौर ऊर्जा से किया जायेगा। इसके साथ ही 17 लिफ्ट और 19 एस्केलेटर भी लगाये जायेंगे। ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जिसे सिर्फ यात्री ही स्टेशन परिसर के अंदर तक जा सके। टेंपो, टैक्सी और निजी वाहनों के लिए अलग लेन की भी व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान सांसद श्री सेठ ने यह निर्देश दिया कि साउथ एरिया के कार्य को को मार्च 2024 तक करने का प्रयास करें। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में ही भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा और स्टेशन के बगल स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण किया जाये। संसद में गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए हर कार्य की वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावे मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही बेसन के पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

सांसद ने कहा कि यह स्टेशन भारत के अत्याधुनिक स्टेशनों में से एक होगा। जहां हर छोटी से बड़ी सुविधा उपलब्ध रहेगी। लगभग 12000 लोगों की क्षमता के साथ इस स्टेशन का विकास किया जा रहा है। आने वाले 50 वर्षों से भी अधिक समय को देखते हुए इसकी पूरी योजना तैयार की गयी है। एयरपोर्ट की तर्ज पर होने वाले इस विकास कार्य का अभी 10% कार्य पूर्ण हो चुका है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा राँची को दिये गये इस अनुपम सौगात के लिए उनके प्रति आभार जताया।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि स्टेशन के नॉर्थ और साउथ दोनों एरिया में पुलिस पोस्ट हो, इसकी व्यवस्था करें। वही इस कार्यक्रम में यह भी सुझाव आया कि रेलवे को व्यवसाईयों और ट्रांसपोर्टर के साथ भी मिलकर काम करना चाहिए ताकि आम जनता को और अधिक से अधिक सुविधायें दी जा सके।

New Ranchi Railway Station