Breaking :
||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Wednesday, May 15, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

हेमंत सोरेन को लोकसभा में बलात्कारी कहे जाने का मामला झारखंड विधानसभा में गरमाया

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। लोकसभा में सत्ता पक्ष के विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बलात्कारी कहे जाने के मुद्दे पर हंगामा किया और वेल में आकर नारेबाजी की।

सदन से निंदा प्रस्ताव पारित कर लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाय : प्रदीप यादव

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक प्रदीप यादव ने सदन को जानकारी दी कि लोकसभा में झारखंड के एक सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रेपिस्ट कहा है। झारखंड की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। वह स्वयं झूठा है। एक व्यक्ति जिसके अपने संबंध बहुत गंदे हैं और जिसकी शादी उसकी बहन से हुई है, वह मुख्यमंत्री पर आरोप लगाता है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि इस मामले पर सदन से निंदा प्रस्ताव पारित कर लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाय। विधायक सुदिव्या सोनू ने भी अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सदन से इस मामले पर निंदा प्रस्ताव लाकर लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाय। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने भी सदन से निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की। इस पर स्पीकर ने कहा कि आसन इसपर विधि सम्मत निर्णय लेगा।

गौरतलब है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग के पीछे का कारण यह था कि निशिकांत दुबे ने सोमवार को संसद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अभद्र टिप्पणी की थी। निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर हंगामे के कारण सदन को सवा घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।