Breaking :
||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल

Jharkhand Governor Palamu Tour

पलामू : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत भवन में सुरंगाही टोला के ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जब तक आदिम जनजातियों उत्थान नहीं होगा तब तक झारखंड राज्य का विकास नहीं हो सकता। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित है, सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाना होगा।

उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल आने से पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव के साथ समीक्षा की थी। विद्यालय में शिक्षकों एवं अस्पताल में चिकित्सकों की कमी व अनुपस्थिति पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ अस्पताल में चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की भी बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि यहां प्राथमिक अस्पताल के निर्माण का प्रयास किया जायेगा। राज्यपाल ने स्वयं सेवा सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों की कमी के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराने पर कहा कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अब यहां शिक्षकों की समस्या नहीं होगी। उन्होंने जल की समस्या के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराने पर कहा कि उनके द्वारा आज ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चेकडैम के निर्माण व वर्षा जल संचयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इन योजनाओं का राज्यपाल ने दिया लाभ

राज्यपाल ने आदिम जनजाति पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र लाभुकों को प्रदान किया। साथ में ही बिरसा आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, सावित्रीबाई फुले योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिया गया। मनरेगा के तहत नए लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। साथ ही लाभुकों के मध्य विभिन्न योजनान्तर्गत परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। राज्यपाल ने नावाडीह पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने सभी का स्वागत करते हुए नावाडीह पंचायत के सुरंगाही टोला एवं रामगढ़ प्रखंड की आदिम जनजातियों की बसावट के बारे में ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने किया।

इस मौके पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, सहायक समाहर्ता श्रीकांत विस्पुते, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी पार्थ नंदन, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी तथा मुखिया दयानंद प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य पिंकी सुरीन, उप मुखिया ललन यादव, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी, संजय सोरेन, लालधनी तुरी आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Jharkhand Governor Palamu Tour