Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मॉर्निंग वाक से लौट रही महिला को बस ने रौंदा, चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर एनएच जाम

पलामू : जिले में सुबह-सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। महिला अपनी सास के साथ सुबह की सैर के बाद मंदिर से भगवान के दर्शन कर लौट रही थी। इसी दौरान एक यात्री बस ने महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर छतरपुर थाने के पास हुई।

हादसे में मरने वाली महिला ज्ञांती देवी (34) खजुरी नौडीहा गांव निवासी चितरंजन कुमार सिंह की पत्नी थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। छतरपुर में मिडिल स्कूल के सामने पूरे परिवार के साथ रहते थे। सुबह पांच बजे अपनी सास के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। रोजाना की तरह सुबह की सैर के बाद वह छतरपुर थाने के सामने स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर गयीं। घर लौटते समय सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना गेट के सामने सिंह बस ने पीछे से महिला को कुचल दिया। बस की टक्कर से महिला गिरी तो बस का अगला टायर उसके ऊपर से गुजर गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाने के गेट पर ड्यूटी पर तैनात संतरी ने बस रोकी। बस छत्तीसगढ़ के कोरबा से छतरपुर होते हुए डेहरी ऑन सोन जा रही थी। घटना के बाद चालक व खलासी बस छोड़कर भाग गये। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। साढ़े चार घंटे तक सड़क जाम रही। बीडीओ के समझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

Palamu Latest News Today