Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बोकारो : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो बोकारो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को रांची पुलिस वारंट लेकर बोकारो पहुंची थी। फिलहाल पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। हालांकि अब तक जयराम महतो कोई सुराग नहीं मिला है।

वहीं जयराम महतो को भगायें जाने को लेकर सिटी थाना में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने रिजवान अंसारी सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया। गुरुवार को बोकारो व्यवहार न्यायालय में रिजवान समेत फरजान खान और संजय महतो को पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि जयराम महतो ने बुधवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, समर्थकों के उग्र विरोध के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जनसभा को संबोधित करने के बाद पुलिस जयराम महतो की गिरफ्तार करने वाली थी। लेकिन सभा के बाद जयराम महतो भीड़ का फायदा उठाकर सभा स्थल से भाग निकला।

जयराम के समर्थन में उमड़ी भीड़ के आगे बेबस पुलिस मुकदर्शक बनी रही। इस घटना को लेकर बोकारो सिटी थाना में बुधवार को ही जयराम महतो को पुलिस कस्टडी से भगाने को लेकर कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस देर रात तक जयराम महतो के संभाविज ठिकाने पर छापेमारी की। इस छापेमारी में जेबीकेएसएस के धनबाद लोकसभा से प्रत्याशी रिजवान अंसारी, फरजान खान और संजय महतो को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी को पुलिस ने तोपचांची स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। जबकि अभी तक जयराम महतो पुलिस की पहुंच से दूर है।

Jairam Mahato Absconds Case