Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
चतराझारखंड

चतरा में 02.830 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना पुलिस ने तीन अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में अमित रंजन कुमार उर्फ पम्पू कुमार, बिरेन्द्र यादव और नंदकिशोर कुमार यादव उर्फ नंदू यादव शामिल है। इनके पास से 02.830 किग्रा अफीम और तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो अफीम तस्कर अपने साथ अफीम लेकर बेचने के लिए बाहर जाने वाले है। सूचना के बाद एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंटरगंज पुलिस ने हंटरगंज जोरी मुख्य सडक गोडवाली गोड के पास से अमित रंजन कुमार और विरेन्द्र यादव को 02.830 किलोग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों से अफीम के संबंध में पूछताछ के आधार पर नंदकिशोर कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।