Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार: असंतुलित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल, एक रिम्स रेफर

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास आज दोपहर एक बाइक सवार के असंतुलित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के किनामाड़ गांव निवासी अग्निमेश कुमार पांडे (34 वर्ष) और मटलोंग निवासी उपेंद्र कुमार चौबे (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार बाइक सवार रिचुटा से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान उदयपुरा मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल युवक अग्निमेश कुमार पांडेय को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।