Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-चतरा मार्ग एनएच 22 पर बुधवार की देर शाम एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू उच्च विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बठेठ ग्राम अंतर्गत बरछिया टोला निवासी घांशी उरांव के 40 वर्षीय पुत्र जगेश्वर उरांव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बरियातू बाजार से बाइक द्वारा वह अपने घर लौट रहा था इसी दौरान बारियातू उच्च विद्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

हालांकि बारियातू थाना पुलिस की सहायता से उसे घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर बारियातू थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Balumath Latest News Today