Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: दो बाइक की टक्कर में छह घायल, तीन रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत अलगडीहा गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में 6 लोग घायल हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में साल्वे ग्राम अंतर्गत झूठीटाड़ टोला निवासी गेंदा गंझू का पुत्र बिट्टू कुमार, बीरबल गंझू का पुत्र मनु कुमार, सेरठ गंझू की पुत्री बसंती कुमारी व पुत्र शंभू कुमार जबकि दूसरे बाइक पर सवार पलामू जिले के पाटन निवासी यशवंत सिंह का पुत्र गौरव सिंह व देवचरण पाठक का पुत्र अतेन्द्र पाठक शामिल है।

सभी घायलों को बरियातू थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी व अन्य पुलिस कर्मियों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उनका इलाज किया। घायलों में घायल बिट्टू कुमार, मनु कुमार व अतेंद्र पाठक की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

Balumath Latest News Today