Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत के सुअरधनी जंगल में पेड़ से लटका एक बीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव हेरहंज पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद किया। मृतक की पहचान दिनेश गंझू ग्राम जमुआ के रूप में की गयी।

परिजनों के अनुसार मृतक शनिवार की रात खाना खाकर घर में सोया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला कि वह अचानक कहां चला गया। रविवार को दिनभर उसकी तलाश की गयी। लेकिन मृतक का कहीं पता नहीं चला। सोमवार को करमा पर्व के कारण सुअरधनी जंगल की ओर जाने के क्रम में ग्रामीणों ने एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। मृतक के चाचा पूरन गंझू ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी ने पहले उसकी हत्या की और फिर उसे पेड़ से लटका दिया। मृतक का हाथ रस्सी से बंधा था। ऐसे में कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। इधर हेरहंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latehar Herhanj News Today