लातेहार: मनिका में अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के करमाही के पास एक कार (JH08J 7697) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार दोपहर दो बजे हुआ। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए मनिका सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मिली जानकारी के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में ड्राइवर घायल हो गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी।
Latehar Manika News Today