Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

सांसद के प्रयास से पलामू और गढ़वा के इन क्षेत्रों में होगा RUB का निर्माण, लोगों को कठिनाईयों से मिलेगी राहत

पलामू : पलामू-गढ़वा में लो हाईट सब-वे एलएचएस-आरयूबी निर्माण कार्य की रेलवे बोर्ड से जल्द स्वीकृति मिलेगी। यह जानकारी सांसद वीडी राम ने शनिवार को दी। सांसद ने कहा कि लंबे समय से एलएचएस-आरयूबी निर्माण की मांग की जा रही थी। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में कार्य को स्वीकृत करने के लिए रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को प्रस्तावित किया गया।

उन्होंने कहा कि पलामू में विश्रामपुर प्रखंड के अंतर्गत लालगढ़ एवं पंजरीकला, हैदरनगर प्रखंड में डाली, मेदिनीनगर में बुढ़वापीपर सुआ एवं बखारी, हुसैनाबाद में कजरात नावाडीह, उंटारी रोड के लहर बंजारी में उपरोक्त निर्माण होना है। इसी तरह गढवा में सोनपुरवा, नगर उंटारी में अहिरपुरवा एवं मेराल के कुम्भी में लो हाईट सबवे एलएचएस-आरयूबी निर्माण कार्य कराया जायेगा।

गौरतलब है कि इन स्थानों पर आवागमन में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए सांसद ने वर्ष 2014 से ही विभिन्न स्तरों पर पत्राचार, संसदीय मंडल स्तर की बैठकों, लोकसभा में शून्य काल एवं नियम 377 के तहत मामले को उठाया गया था। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर कठिनाईयों से अवगत कराया गया था।

Palamu Latest News Today