Friday, April 25, 2025
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में राजद प्रखंड उपाध्यक्ष समेत कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

लातेहार : मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के कार्य से प्रभावित होकर राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर चार लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जिसमें राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, राजेश यादव, नरेश यादव, व अखिलेश यादव शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने सबों को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी। मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोग हमारे पुराने साथी रहे हैं और इन्हीं के प्रयास से आज हम लोग क्षेत्र में विकास कर रहे हैं।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कामेश्वर प्रसाद यादव, सुरेंद्र भारती, वृंदबिहारी यादव, हरिशंकर यादव, अमित यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।