Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका पंचायत समिति की बैठक बना माखौल, अधिकारी नदारद, सदस्यों ने जतायी नाराजगी, बीडीओ को सुनायी खरी-खोटी

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

दो बार पहले भी बैठक हो चुकी है स्थगित, ठगे महसूस कर रहे हैं प्रमुख और उप प्रमुख

लातेहार : मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रमुख प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति सदस्य की बैठक पूरी तरह उपहासपूर्ण रही। बैठक में प्रखंड के 18 पंचायत समिति सदस्यों में से 14 सदस्य मौजूद थे लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक किसी भी विभाग का एक भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर पंचायत समिति सदस्यों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दोपहर 1.30 बजे बीडीओ वीरेंद्र किंडो बैठक में आये तो पंचायत समिति के सदस्य भड़क गये। बैठक में बीडीओ के बैठते ही मुखिया, उपप्रमुख व अन्य सदस्यों ने बीडीओ से सवाल करना शुरू कर दिया कि किसी भी विभाग के अधिकारी बैठक में क्यों नहीं आये। नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने खूब खरी-खोटी सुनायी।

बैठक में बीडीओ ने बताया कि कार्यालय से पत्र जारी कर सभी विभागों को पंचायत समिति की बैठक की सूचना देने को कहा गया है। जिसे प्रधान सहायक लीनू बेक को दिया गया। लेकिन प्रधान सहायक ने बैठक के लिए जारी पत्र किसी भी सहायक को तामील कराने के लिए नहीं दिया। जिस कारण कोई अधिकारी नहीं आया। मुखिया सहित सभी सदस्यों ने प्रधान सहायक से स्पष्टीकरण की मांग की।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि मुखिया ने इस बारे में डीसी भोर सिंह यादव और डीडीसी सुरेंद्र कुमार वर्मा से बात की। मुखिया ने बताया कि डीसी ने डीडीसी से बात करने को कहा। मैंने डीडीसी से बात की तो उन्होंने कहा कि देखते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाय तो बैठक को पूरी तरह से तमाशा बना दिया गया। इस तरह पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण शुक्रवार को लगातार तीसरी बैठक नहीं हो सकी। पंचायत समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने इस संबंध में डीसी से मिलकर स्थिति से अवगत कराने को कहा है।

मौके पर उप प्रमुख कांति देवी, पंसस सुषमा देवी, उषा देवी, सुमन देवी, प्रमोद राम, विकास तिवारी, भिखारी सिंह, देवधारी उरांव, महेंद्र सिंह, नंददेव सिंह, धर्मेंद्र राम, बाबूलाल कु रवि और रूबी देवी उपस्थित थीं।