Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

कथावाचक राजन महाराज 5 जून को आयेंगे लातेहार, श्री राम वाटिका का करेंगे उदघाटन, निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजनालय की देंगे सौगात

लातेहार : श्रीराम कथा वाचक राजन महाराज पांच जून को लातेहार आयेंगे। लातेहार में वे नवनिर्मित श्री राम वाटिका (Full AC Hotal & Banquet) का उदघाटन करेंगे और निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजनालय की सौगात देंगे।

श्री राम वाटिका के संचालक रामनाथ अग्रवाल ने बताया कि राजन जी महाराज अयोध्या से लखनऊ होते हुए दोपहर को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से लातेहार आयेंगे, जहां पर श्री राम वाटिका का उदघाटन करेंगे और निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजनालय की सौगात देंगे। इसके अलावा कई धार्मिक कार्यों का विधिवत उद्घाटन करने के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वचन भी देंगे। पांच जून की शाम को ही वे लातेहार से रांची आकर कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि परम पूज्य श्री राजन जी महाराज जैसे महापुरुष लातेहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में वर्णित है कि संतों के दर्शन मात्र से मानव जीवन समृद्ध हो जाता है। संतों के दर्शन के लिए भटकना पड़ता है, लेकिन हमारा सौभाग्य है कि श्री राजन जी महाराज जैसे संत हमारे बीच आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि परम पूज्य श्री राजन जी महाराज लातेहार श्रीराम वाटिका के प्रांगण में श्री राम कथा का वाचन करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन भी देंगे।