Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

9 दिसंबर को लातेहार में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, अद्वितीय एवं सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

लातेहार : शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त हिमांशु मोहन, एसपी अंजनी अंजन, डीएफओ रोशन कुमार समेत जिले के अन्य पदाधिकारियों के साथ 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक हुई।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा 9 दिसंबर दिन शनिवार को व्यवहार न्यायालय, लातेहार के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसे आप सभी पदाधिकारियों के प्रयास से ही अद्वितीय एवं सफल बनाया जा सकता है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिस यथाशीघ्र संबंधित पक्षों को दिलाने का निर्देश दिया।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी को ईमानदार प्रयास करना होगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम प्रयास का आश्वासन दिया।

इस बैठक में स्वाति विजय उपाध्याय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मो परवेज एसडीओ, लातेहार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।