Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

लातेहार: छिपादोहर में अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल, रेफर

लातेहार : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के बेगा टोली में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग की घटना में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घायल महिला को पीएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। जबकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घायल महिला बसंती देवी

घायल महिला की पहचान बेगा टोली निवासी अशोक ठाकुर की पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है। आनन-फानन में परिजनों द्वारा महिला को बरवाडीह सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम बसंती देवी अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली सीधे बसंती देवी की पीठ में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि फायरिंग की घटना गंभीर है। पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान चला रही है। जल्दी ही फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।