Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: अयोध्या से आये पूजित अक्षत के साथ निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा समेत बालूमाथ की चार ख़बरें

लातेहार : बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या में आगामी 22 जनवरी 2024 को होने वाली श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बालूमाथ में पूजित अक्षत कलश के साथ शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण की कराया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शोभा यात्रा में अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश को महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर उठाकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की। जय श्री राम, हर हर महादेव, का जय घोष कर रहे थे। शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण कार्यक्रम बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय की दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बस पड़ाव, थाना चौक, मुरपा मोड, क़सियाडीह, प्रखंड कार्यालय, दिवाकर नगर, आदर्श नगर, ढूलवाही, छठ तलाब, टमटम टोला होते हुए महावीर मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गयी।

शोभा यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता तथा वीर हनुमान का वेश धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जो काफी मनमोहक और आकर्षक रहा। वही शोभायात्रा के पूर्व दुर्गा मंडप परिसर में संभावित की गयी।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कई अतिथियों ने कहा कि 500 वर्षों के बाद श्री राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है, प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 का होना तय है। श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर हजारों लोगों ने अपनी बलिदानी इस मंदिर के निर्माण के लिए दी है। आज हमें उनके बलिदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हम इस गौरवशाली पल को कभी नहीं भूल पायेंगे।

इस दौरान बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से आये पंचायत प्रभारी के बीच अयोध्या से पूजित अक्षत का वितरण कलश के माध्यम से की गयी।

मौके पर पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा कि पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक हिन्दू घर में संपर्क करते हुए इस पूजित अक्षत, पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र यह तीन वस्तु सभी राम भक्तों के घर-घर पहुंचाना है और आह्वान करते हुए निमंत्रण देना है।

कार्यक्रम समापन के बाद सभी रामभक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु के साथ-साथ राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अरुण कुमार साहू, संजय तिवारी, उपेंद्र रंगीला, आशीष ओझा, पूर्व विधायक प्रकाश राम, भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह, गंगेश्वर यादव, संजीव कुमार सिन्हा, सुनील पांडे, सत्येंद्र सिंह, त्रिवेणी साहू, अमित कुमार, अखिलेश भोक्ता, लालदेव गंझू, विजय यादव, कुंदन कुमार यादव, बबलू चौरसिया, राजकिशोर गुप्ता, दशरथ, रति गंझू, राजू भगत, निर्मल सिन्हा, उदय यादव, नामेश्वर गुप्ता, बंधन साव, दयाल यादव, मनोहर गुप्ता, रामनंदन साहू, सुमन सिन्हा, राजकुमार मेहता, अर्जुन साहू, नरेंद्र रजक, राजन प्रसाद, पप्पू कुमार, राजीव कुमार उर्फ पप्पू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सत्येंद्र कुमार, शशि भूषण, सुरेंद्र गुप्ता, दिलीप कुमार समेत कई लोगो ने सक्रिय भूमिका निभायी।

लातेहार : बालूमाथ बुधवार की शाम आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने बताया कि आजसू लगातार लातेहार डिग्री कॉलेज चालू करने की मांग को लेकर आंदोलन और आवाज उठाया है। यह कॉलेज भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा एक साल पूर्व जोहार यात्रा के दौरान किया गया था। उदघाटन के बाद से आज तक वहाँ पठन-पाठन शुरू नहीं किया गया है। यहां के छात्रों को डिग्री कॉलेज नहीं शुरू होने के कारण दूसरे जिले मेंअपनी पढ़ाई को पूरी करने के लिए जाना पड़ता है। उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस मांग को लेकर आजसू पार्टी ने आज बुधवार को लातेहार जिले के कुंदरी ग्राम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को विरोध प्रदर्शन करना चाहती थी। प्रदर्शन से पहले ही मंगलवार की रात जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे जिला, उपाध्यक्ष विजेंद्र दास और केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे आक्रोशित आजसू पार्टी ने बालूमाथ मुख्यालय मुरापा मोड़ के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष हीरो यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष अजीत लोहरा, सूरज उरांव, सुधीर उरांव, विनय सिंह, अंजय सिंह, रोहित उरांव, राहुल पासवान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लातेहार : सुरक्षा जवानों की भर्ती को लेकर बुधवार को बारियातू थाना परिसर में कैंप का आयोजन किया गया। इसका आयोजन एडवांस गार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने किया था।

इस संबंध में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लातेहार जिले में सुरक्षाकर्मी, सुरक्षा पर्यवेक्षक, ड्राइवर, हाउस कीपिंग और गन मैन के कुल 350 पदों पर भर्तियां निकाली जायेंगी। इस दौरान आवेदकों से आवेदन के साथ शारीरिक मानदंड और शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच की गयी।

शिविर में 87 युवक-युवतियों ने शारीरिक मापदण्ड में भाग लिया। जिसमें 57 युवक-युवतियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिये गये। अधिकारी ने चयनित युवक-युवतियों को आवेदन और शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ 3 जनवरी 2024 को समादेष्टा कार्यालय, केंद्रीय प्रशिक्षण अकादमी, बुकरू, रांची में उपस्थित होने को कहा है। वहां से प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा।

लातेहार : बुधवार की शाम बालूमाथ-लातेहार मार्ग पर हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा हारा ग्राम से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू पंचायत अंतर्गत बरटोला के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान बालूबर टोला निवासी सुलेन्द्र नायक का पुत्र सिंकदर नायक के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने घायल सिकंदर नायक की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में घायल युवक की माता फुलमतिया देवी ने बताया कि युवक चंदवा थाना क्षेत्र से किसी कार्य का निपटारा कर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच बरटोला स्कूल के पास अनियंत्रित होकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Balumath Latehar News Today