Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल चले जायेंगे पीडीएस डीलर, जानें वजह

पलामू : अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पलामू समेत पूरे देश के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। हड़ताल को व्यापक बनाने के लिए कई स्तरों पर तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मेदिनीनगर के रांची रोड स्थित एक मैरिज हॉल में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के आह्वान पर जिले के सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की बैठक हुई। बैठक में हड़ताल को लेकर सहमति व्यक्त की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र पांडे एवं महासचिव पारसनाथ सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता ब्रजकिशोर तिवारी ने की। बैठक के दौरान प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को हड़ताल को असरदार बनाने के लिए निर्देशित किया गया। कहा गया कि तीनों पदाधिकारी प्रखंडों में जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ बैठक करेंगे और सभी से एक अगस्त से ई-पॉश मशीन को बंद रखने का आग्रह करेंगे। जबतक कोई निर्णय प्रदेश स्तर से नहीं लिया जाता तब तक सारे पीडीएस डीलर हड़ताल पर रहेंगे।

मांगों में 13-14 माह से बकाया कमीशन देने, मानदेय की स्वीकृति और कमीशन में वृद्धि सहित 10 सूत्री मांग शामिल हैं।