Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में सौतेले बेटे ने अपनी मां की कर दी गला दबाकर हत्या, मृतका के भाई ने लगाया है आरोप

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सरगमदाग गांव में एक महिला की हत्या कर दी गयी है। मृत महिला की पहचान बुधनी देवी (45 वर्ष) के रूप में की गयी है। मृतका के भाई ने सौतेले बेटे भरत सिंह पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई रामू सिंह ने बताया कि सौतेले बेटे और मां के बीच झगड़ा झंझट होते रहता था। रविवार रात सौतेले बेटे भरत सिंह ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मनिका थाने को दे दी गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना के एसआई प्रदीप कुमार राय, गौतम कुमार सिंह, मिश्रा मांझी, देवचंद हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने सौतेले बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।