लातेहार: संविधान दिवस पर एसडीपीओ ने पुलिस कर्मियों को दिलायी शपथ
लातेहार : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को सदर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति जागरूक किया और शपथ दिलायी।
गौरतलब है कि भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। भारत सरकार ने नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाने का फैसला किया था। इसे 19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया गया था।
Latehar Latest News Today