Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
झारखंडरांची

पुलिस लाइन में जुआ खेलना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, छह पकड़ाये, पैसे और ताश के पत्ते बरामद

रांची : कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में जुआ खेले जाने की सूचना पर गोंदा थाना में छापेमारी की गयी। एसएसपी ने टीम भेजकर छापेमारी करायी। इसमें छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गये लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल बताये जा रहे हैं। इसके अलावा पैसे और ताश के पत्ते भी बरामद किये गये हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार को रांची पुलिस लाइन में जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने अचानक छापेमारी कर हिरासत में ले लिया। छह लोगों को हिरासत में लेने के बाद जानकारी मिली कि इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके बाद मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गयी।

इस संबंध में सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि जुआ की शिकायत पर छापेमारी की गयी। इसमें कुछ लोग पकड़े गये हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि इस मामले में पुलिसकर्मी शामिल हैं या नहीं।

Ranchi Jharkhand Latest News