Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ में बाइक की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चा घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे बरियातू थाना क्षेत्र के पुकचू ग्राम में बाइक के धक्के से एक छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नंदकुमार यादव के पुत्र रिशांत कुमार के रूप में हुई।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल बच्चे को परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर ध्रुव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं हैं। इस घटना से घायल बच्चे का परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Latehar Balumath Latest News