Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू में व्यवसायी की संदिग्ध मौत, लाइन होटल में तोड़फोड़, सड़क जाम

पलामू : पलामू जिले के हरिहरगंज के व्यापारी पप्पू शौंडिक (40 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे सुबह से लापता थे। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अचानक उसका शव हरिहरगंज में एनएच 98 के किनारे प्रिंस ढाबा के पीछे बने शेड से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग भड़क गए और लाइन होटल में तोड़फोड़ की।

साथ ही घटना के विरोध और हत्या का आरोप लगाते हुए एनएच 98 को जाम कर दिया गया है। दर्जनों वाहन जाम में फंस गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर लोगों को समझा रही है।

बताया जाता है कि हरिहरगंज का रहने वाला पप्पू शौंडिक सुबह 11.30 बजे से लापता था. परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। उनका शव बुधवार शाम प्रिंस ढाबा के पीछे बने शेड से बरामद किया गया। उसका पैर बंधा हुआ था।

इसे भी पढ़ें :- हेमंत सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में की 3 फीसदी की बढ़ोतरी, जल्द होगी घोषणा

शव को देख परिजन भड़क गए और हत्या का आरोप लगाते हुए लाइन होटल में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही शव को मौके पर छोड़कर एनएच 98 को जाम कर दिया गया है।

परिजन पप्पू शौंडिक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। पप्पू शौंडिक हरिहरगंज के शौंडिक मोहल्ला का रहने वाला था।

इसे भी पढ़ें :- झारखंड में अब सुबह 6 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे स्कूल

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

पलामू लाइन होटल