Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: 24 दिसंबर से पोचरा में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विजेता को मिलेंगे 10001 रुपये नकद, रजिस्ट्रेशन शुरू

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : सुभाषचंद्र बोश क्लब पोचरा के तत्वावधान में शनिवार 24 दिसंबर से 16वीं टेनिस बॉल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

क्लब के सचिव अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता को 10001 रुपये और उपविजेता को 7501 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। इससे पहले यह प्रतियोगिता डबल खस्सी की होती थी, लेकिन इस बार कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि पुरस्कार खस्सी के बदले नकद दिया जायेगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसमें लाल अभिषेक नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार प्रसाद, पंकज सिंह देव, बलराम प्रसाद, रूपेश कुमार, डब्ल्यू, प्रकाश सिंह, मनोज मिंज, रामलगन राम, मुबारक अंसारी, अशफाक, विकास सिंह, रामलगन राम, लाल गौरव, अमित कुमार, रिंकू प्रसाद, जाबिर, राजा, नाजिम गोलू आदि को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में क्लब के सचिव अनूप कुमार, जिप सदस्य बिनोद उरांव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह, अनुपम कुमार मिश्रा, विकास कुमार शर्मा, लाल आशीष शाहदेव, मनीष कुमार सिंह, लाल पुरुषोत्तम शाहदेव, दिनेश कुमार ठाकुर को रखा गया है। प्रतियोगिता के लिए नामांकन शुल्क 801 रुपये रखा गया है। नामांकन के लिए 7004356714 व 6207830595 पर संपर्क कर सकते हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रतियोगिता के सभी मैच राजकीय मध्य विद्यालय पोचरा के खेल मैदान में खेले जायेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 दिसंबर को खेला जायेगा।