Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा लगाने से रोकने के विरोध में बंद रहा बाजार

पलामू : जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय स्थित बेदानी चौक पर शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित करने से रोके जाने के बाद शुक्रवार को तरहसी बाजार बंद रहा। बंद बुलाने के बाद तरहसी-पांकी क्षेत्रीय विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार क्षेत्र का दौरा कर व्यवसायियों से समर्थन मांगा। इस दौरान सदर एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। बाजार क्षेत्र में समर्थन मांगने के बाद पांकी विधायक ने सुभाष चौक पर लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

मौके पर पांकी विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में जनता मालिक है। सदर एसडीओ राजेश कुमार साह जनता के नौकर हैं। उन्हें जनता के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विधायक ने कहा कि जिस स्थान पर शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, वहां 7 फीट अतिक्रमण का हवाला देकर न सिर्फ निर्माण कार्य रोका गया है, बल्कि धारा 144 लागू कर निर्माण कार्य रोकने की साजिश रची गयी है। कहा कि अगर झारखंड सरकार और यहां का प्रशासन वीर शहीद को दो गज जमीन नहीं दे सकती, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है? विधायक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर चाहे जो भी कार्रवाई हो, उपरोक्त स्थान पर शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित कर ही हमें राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से समय मिल गया है। उनके द्वारा प्रतिमा निर्माण कार्य का शिलान्यास या उद्घाटन किया जायेगा।

गुरुवार को तरहसी में एक दिवसीय बंद की घोषणा की गयी थी, लेकिन साप्ताहिक बाजार के कारण इसे वापस ले लिया गया और शुक्रवार को इसकी घोषणा की गयी। शुक्रवार की सुबह कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन मौके पर पहुंचे विधायक डॉ. मेहता ने सभी से खुली दुकानें बंद करने का आग्रह किया। इसके कारण बाजार क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं।

Palamu latest News Today