Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में बाइक छोड़कर भागे चोर, जांच में जुटी पुलिस

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनी हेरहंज में अज्ञात चोरों का गिरोह चोरी की नियत से आया था। लेकिन रात करीब एक बजे जब बस्ती के लोग किसी काम से उठे तो चोर गिरोह की नजर ग्रामीणों पर पड़ गयी। ग्रामीण को देखते ही चोर गिरोह बाइक छोड़कर भाग गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने चोर का शोर मचाया तो भींड इकट्ठा हो गयी। अपाची बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच 03 टी 1111 को जब्त कर रात में ही थाने को सूचना दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने बताया कि बाइक का यह रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी नंबर है। यह नंबर बोलेरो गाड़ी की है। बाइक का असली नंबर 1144 है। थाना पुलिस बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ग्रामीणों ने बताया कि बकरी चोरी करने वाले गिरोह आसपास के इलाकों में अधिक सक्रिय होकर पहुंच रहे हैं और चोरी कर भाग रहे हैं।