Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटी गांव स्थित स्कूल के पास हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में हजारीबाग जिला अंतर्गत दारू थाना क्षेत्र के बड़बर गांव निवासी राजेश राम के पुत्र सूरज राम और दशरथ ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर शामिल हैं। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ ध्रुव कुमार ने घायल सूरज राम की स्थिति को गंभीर एवं चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक भाटचतरा गांव से सटे कुशमाहा गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां आये थे। बाइक चलाते समय टोटी गांव के पास वे नियंत्रण खो बैठे और दुर्घटनाग्रस्त हो गये। इस बाइक दुर्घटना में घायल सूरज राम के सिर पर गहरी चोट आयी है।

Balumath Latehar Latest News