Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: असंतुलित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बेटी के घर जा रहे पिता की मौके पर ही मौत, मां सही सलामत

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-चतरा मुख्यमार्ग पर स्थित मकइयाटांड़ गांव के पास एक बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी को एक खरोच तक नहीं आई।

मृतक कमल गंझू (52 वर्ष) बेसरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। वह अपने गांव से बेटी के घर केकराही गांव (चंदवा) जा रहा था। इसी दौरान बाइक से वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मृतक के साथ उसकी पत्नी भी बाइक पर सवार थी लेकिन उसे कहीं चोट नहीं आई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकइयाटांड़ फरोज वर्क शॉप के पास एक असंतुलित बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के बाद आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। जब नजदीक से जाकर देखा तो बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी बिलकुल सही सलामत थी। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना बालूमाथ थाना पुलिस को दी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।