Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा के ग्रामीणों ने मंत्री पत्रलेख के सामने रखी समस्याओं की फेहरिस्त समेत तीन ख़बरें

शिल्पा/सतबरवा

पलामू : झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख को सतबरवा प्रखंड के बकोरिया गांव के ग्रामीणों ने बुधवार के शाम में डाल्टेनगंज से रांची जाने के क्रम में रोककर स्वागत किया तथा होने वाली परेशानियों की फेहरिस्त रखी। ग्रामीणों ने बताया कि सतबरवा प्रखंड अंतर्गत फोरलेन सड़क में होने वाली समस्या से अवगत कराया गया। साथ ही ऑनलाइन जमीन म्यूटेशन के साथ जरूरतमंदों को मिल रहे वृद्धावस्था को काटे जाने के बाद बुजुर्गों की स्थिति चरमरि गयी है। केसीसी ऋण माफी योजना में लाभार्थी को तुरंत लाभ नहीं मिलने से परेशानी हो हैं।

मंत्री ने उच्च अधिकारियों से दूरभाष की बात

मंत्री बादल पत्रलेख ने पलामू कमिश्नर तथा उपायुक्त और डीसी पलामू से दूरभाष पर बात की। मंत्री पत्रलेख ने बताया कि ग्रामीणों की मांग जायज है। इन्हें परेशानी उत्पन्न हो रही है। इनकी समस्या से तीनों अधिकारियों को बारी -बारी से दूरभाष पर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क में जिनका जमीन अधिग्रहण किया गया है, उसे तुरंत निदान निकालने के लिए कहा गया है। जमीन संबंधी कार्यों में आ रही परेशानी को देखते हुए अविलंब समस्या का निदान होगा। मंत्री ने किसानों के समस्या को देखते हुए इनके केसीसी ऋण माफी योजना का लाभ तुरंत देने का निर्देश दिया है ताकि इन्हें परेशान नहीं होना पडे। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा गाय नहीं मिला है, वैसे अहर्ताधारी किसानों को तुरंत गाय उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

मौके पर हाजी फजले करीम, पिंटू अंसारी, टिंकू आलम, नागेंद्र प्रसाद, अनिल प्रसाद, संजय कुमार, सुनील प्रसाद, रविंद्र दुबे, मोहम्मद मिनहाज, मो.सेराज, अफरोज, मो.सलीम, मो.असलम, मिस्टर आलम समेत कई लोग मौजूद थे।

सतबरवा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एकजुटता काम आयी : कांग्रेस अध्यक्ष

पलामू : सतबरवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को सतबरवा स्थित बब्लू ढाबा के प्रशाल में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव ने की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि 13 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता बिहारी यादव के साथ बीडीओ ने मारपीट की थी। कार्यकर्ताओं के द्वारा मामले को लेकर मेरे नेतृत्व में रांची जाकर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात कर बीडीओ के मनमानी की शिकायत तथा कारवाई करने का आग्रह किया गया था। पलामू प्रभारी वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से इस आलोक में बात की गयी थी। बीडीओ का तबादला तीन अक्टूबर को बीडीओ का तबादला कर दिया गया। कार्मिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए रांची में योगदान देने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि गलत कार्य करने वाले कर्मचारी और पदाधिकारी के विरुद्ध एकजुट होकर लडाई लड़ने की आवश्यकता है। जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया के तहत पलामू लोकसभा के प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सतबरवा में 18 अक्टूबर को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की गयी।

मौके पर वरीय उपाध्यक्ष बिनोद तिवारी, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, बकोरिया मुखिया संतोष उरांव, युगल किशोर राम, पिंटू आलम, हकीम अंसारी,मो. मिन्हाज, बीडीसी प्रेमचंद उरांव, उपमुखिया उमेश यादव, नीरज पासवान, रबदा उपमुखिया उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष जुबैर खान, योगेंद्र उरांव ने अपनी बातों को रखा। मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

पलामू: सतबरवा कस्तूरबा विद्यालय की दो छात्रायें नृत्य में प्राप्त की प्रथम स्थान

पलामू : जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 -24 का आयोजन डाल्टनगंज में बुधवार को किया गया जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सतबरवा की दो छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त की। वही द्वितीय स्थान पर कला उत्सव खिलौना में काजल कुमारी ने प्राप्त की। लोकनृत्य में जया कुमारी तथा शास्त्रीय नृत्य में प्रिया कुमारी तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाली काजल कुमारी को सहायक शिक्षा परियोजना पदाधिकारी (एपीओ) तथा ज्यूरी सदस्यों के द्वारा छात्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेडल और मोमेंटो देकर हौसला बढ़ाया।

वार्डन सुषमा कुमारी ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने के बाद सतबरवा प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें जरूरत है पहचानने की और अच्छी तरह से मंच पर लाकर पहचान और सम्मान के साथ कामयाबी दिलाने की।

मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रंजना कुमारी, श्वेता कुमारी कस्तूरबा की छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए हर्ष व्यक्त कर सफल छात्रा को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी है।

मालूम हो कि कस्तूरबा गांधी की छात्राएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। छात्राओं को शिक्षा के साथ कई तरह के खेलकूद के कार्यक्रम में सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम आगे बढ़ा रही हैं।

Palamu Satbarwa News Today