Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: यहां देखिये ऑटो और बाइक की टक्कर समेत बालूमाथ की पांच अहम खबरें

पुआल की मचान से गिरकर 3 वर्षीय बच्चा घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : शुक्रवार की संध्या करीब 6:00 बजे बालूमाथ प्रखंड के बालू पंचायत अंतर्गत खैराही गांव में पुआल की मचान से गिरकर एक 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान खैरानी गांव निवासी लक्ष्मण उरावं के पुत्र हर्षित उरांव के रूप में की गयी है।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने हर्षित कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

सर्पदंश से युवक की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में चल रहा इलाज

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के इटके ग्राम में आज शुक्रवार को सर्पदंश के कारण एक युवक की तबीयत बिगड़ गयी। युवक की पहचान ग्राम निवासी मुनेश्वर उरांव के पुत्र जयचंद उरांव के रूप में हुई है। जिसे परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार युवक अपने खेत में धान का बिचड़ा रोपाई के लिए बीखेर रहा था, इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसके पैर में डस लिया।

बालूमाथ में भाजपा ने चलाया आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक राजधानी यादव के नेतृत्व में आजीवन सहयोग निधि कूपन कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान भाजपा के प्रमुख लोगों के बीच आजीवन सहयोग निधि कूपन के माध्यम से सहयोग राशि लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के सभी समर्पित लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए भाजपा व मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी यादव, जिला मंत्री ध्रुव पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता रामजी सिंह, एसटी मोर्चा जिला प्रभारी सुरेश उरावं, किसान मोर्चा जिला समिति सदस्य राजकुमार प्रसाद, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश पाण्डेय, अमित कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव, शैलेश सिंह, देवनन्दन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऑटो और बाइक की टक्कर में दो घायल

लातेहार : बालूमाथ चतरा मार्ग पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे बरनी पेट्रोल पंप के पास ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो बाइक सवार युवक घायल हो गये।

घायलों में बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे बारियातू थाना क्षेत्र के रहिया ग्राम निवासी मोहन लोहरा के पुत्र छोटू लोहरा एवं कौलेश्वरी लोहरा के पुत्र मनोज लोहरा शामिल है।

दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने किया। मिली जानकारी के अनुसार बरनी पेट्रोल पंप के पास ऑटो खड़ी थी जिसमें अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी।

बालूमाथ में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

लातेहार : शुक्रवार से बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय के मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन फुटबॉल में किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रखंड के मारंगलोइया पंचायत की मुखिया सोनामणि कुमारी एवं बालूमाथ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी महेश मुंडा ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर मुखिया सोनामणि कुमारी ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र के खेल के क्षेत्र में लोगों में प्रतिभा का निखार आता है, जिसे लेकर राज्य सरकार द्वारा यह फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना में खेलने की बात कही।

टूर्नामेंट का पहला मैच बालूमाथ परियोजना बालिका उच्च विद्यालय एवं राजकीयकृत उच्च विद्यालय बालिका टीम के बीच खेला गया, जिसमें उच्च विद्यालय की टीम आठ गोल से विजय रही।

वही दूसरा मैच झाबर उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय के बालिका टीम के बीच खेला गया जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की टीम विजय रही।

जबकि तीसरी मैच राजकीयकृत उच्च विद्यालय बालूमाथ एवं उच्च विद्यालय के पालक टीम के बीच खेला गया जिसमें बालूमाथ राजकीयकृत उच्च विद्यालय की टीम विजय रही।

मौके पर बालूमाथ प्रखंड क्रीड़ा पदाधिकारी कनीय अभियंता बाबूलाल उरांव, प्रधान सहायक राजीव रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार पांडे, पंचायत सेवक रामदेव नागेशिया, उच्च विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार सिंह, समाजसेवी दिलीप भगत, अरविंद यादव समेत कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Latehar Balumath News Today