Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के भूषाड़ गांव में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान पाये गये। इससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।