Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा- मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं

लातेहार : राज्य व्यापी अभियान के तहत गुरुवार को प्रभात खबर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व उपाध्यक्ष अनीता देवी ने संयुक्त रूप से जिला कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया।

सबों ने की सराहना

इस मौके पर जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर जीवन में कोई दान नहीं है। उन्होंने प्रभात खबर के इस कार्य की काफी सराहना की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि आपके द्वारा दिए गये रक्त से किसी की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से मानव शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने जिले के लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए प्रभात खबर के इस कार्य की सराहना की।

रक्तदान करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि प्रभात खबर का यह अभियान बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से न केवल लोगों को लाभ मिलता है बल्कि अखबार पर भरोसा भी बढ़ता है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से बहुत लाभ होता है। उन्होंने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रभात खबर प्रबंधन की सराहना की।

अभाविप के नवनीत कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से मन और मष्तिष्क दोनो स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि अब तक कई लोगों को रक्तदान कर जीवन बचा चुके है और आगे भी करते रहेगे। उन्होंने कहा कि प्रभात खबर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर से लोगो मे जागरूकता आयेगी।

पहली बार रक्तदान करने वाले अमित दास ने कहा कि पहले तो कुछ हिचकिचाहट हुई लेकिन बाद में कोई परेशानी नही हुई। उन्होने प्रभात खबर के इस अभियान को काफी महत्वपूर्ण बताया।

इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान

प्रभात खबर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 12 युनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालो में सुरेंद्र पासवान, अमरजीत सिंह, सुमीत कुमार, कृष्णा प्रसाद, बबन पासवान, नवनीत कुमार, अजय उरांव, सूरज मुंडा, प्रवीण उरांव, दिलीप उरांव, मुकेश कुमार व रमेश उरांव शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान पंकज सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दूबे, अश्विनी सिंह, अमर विश्वकर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, विजय प्रसाद, अजय सिंह, आंनद सिंह, अमित कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के विनय सिंह व उनकी टीम उपस्थित थे।