Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरू पंचायत अंतर्गत हाटाटोंगरी में एक युवक रवि कुमार (25 वर्ष) पिता राजेंद्र राम ने अपने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जिस समय युवक ने फांसी लगायी उस समय घर में कोई नहीं था। पिता मजदूरी के लिए बाहर गये थे। मां और एक छोटा भाई जो घर से कुछ दूर खेती का काम कर रहे थे। जब वह घर वापस आयी तो उसने अपने बेटे को फंदे पर लटका पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और युवक को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना हेरहंज थाना को दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलते ही एसआई कैलाश मंडल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटना की जांच की जा रही है।