Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

लातेहार के इस गांव में नहीं हो रही है लड़कों की शादी, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

लातेहार के चंदवा प्रखंड में एक ऐसा गांव है जहां लड़कों की शादी नहीं हो रही है। जी हां, आपको यह बात अजीब लग सकती है, लेकिन यह सच है। इतना ही नहीं इसके पीछे की वजह आपको हैरान करने वाली है।

इस गांव का नाम पडुवा हरिया है और यहां कोई अपनी लड़की नहीं देना चाहता। इसके पीछे का कारण है जंगली हाथी। इस वजह से इस गांव में कोई भी अपनी लड़की से शादी नहीं करना चाहता है।

इस गांव में कुछ सालों से हाथियों का ऐसा उपद्रव चल रहा है कि कई युवकों की शादी टूट चुकी है। बेटों की शादी टूटने से परेशान पडुवा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हाथियों से निजात दिलाने में मदद की गुहार लगाई है।

चकला निवासी सोमरा उरांव नाम के एक ग्रामीण ने बताया कि उसके बेटे की शादी तय हो गई थी। लेकिन, हाथियों ने इलाके में इतना दहशत पैदा कर दी कि आने वाली समधि ने बेटी की शादी से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि उनकी बेटी यहां कैसे सुरक्षित रहेगी।

गांव के लोगों के मुताबिक पहाड़ों और जंगलों से घिरे गांवों में लगभग साल भर से हाथियों के हमले का सामना करना पड़ रहा है। हाथी न सिर्फ फसलों को रौंदते हैं बल्कि घरों में घुसकर उन्हें परेशान भी करते हैं। घर में रखे अनाज और तोड़फोड़ की। यहां लोग जंगली हाथी से काफी परेशान हैं।

शादी न होने से निराश राजेंद्र मुंडा नाम के युवक ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी। दिन की तैयारी चल रही थी। तभी हाथियों ने फिर से गांव में हंगामा करना शुरू कर दिया जब लड़कियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत शादी के लिए मना कर दिया और लड़के की शादी टूट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गजराज आधी रात के बाद आकर घरों में घुसकर फिर जंगल में चला जाता था।

हाथियों के भय से ग्रामीण खाद्य सामग्री व अन्य कीमती सामान ट्रेक्टर के द्वारा सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे हैं। कई ग्रामीण तो गांव से पलायन का भी मन बना रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *