Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

हेरहंज में ई-श्रम कार्ड को लेकर आयोजित कार्यशाला में बीडीओ ने कहा ई-श्रम कार्ड के माध्यम से मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

लातेहार : हेरहंज प्रखंड सभागार में गुरुवार को श्रम विभाग लातेहार के द्वारा असंगठित श्रमिको के ई श्रम निबन्ध हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार दास, श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह, सासंद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल व प्रखंड प्रमुख राजेश्वरी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित श्रमिकों व प्रज्ञा केंद्र संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों को ई श्रम कार्ड बनाना जरूरी है। सरकार मजदूरों के लिए ई श्रम कार्ड के माध्यम से कई महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं का लाभ श्रमिको को देगी। उन्होंने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को अधिक से अधिक संख्या में ई श्रम कार्ड बनाने की बात कही।

सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल ने भी उपस्थित श्रमिको को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर निः शुल्क रूप से बन रहे ई श्रम कार्ड को बनवाने की अपील की।

वहीं श्रम अधीक्षक ने सभी को ई श्रम कार्ड से होने वाले फायदे के बारे में बताया और यह हर निर्माण कार्य में जुटे श्रमिक के साथ आंगनबाड़ी सेविका, आशा दीदी, मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाए, होटल, फुटपाथ विक्रेता समेत कई श्रमिक इस योजना का लाभ लेंगे। उन्होंने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ई श्रम कार्ड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड में मात्र 5600 श्रमिको का अब तक ई श्रम कार्ड बनाए जाने पर नाराजगी जताई।

मौके पर प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख मो जैनाब अंसारी समेत श्रम विभाग के कर्मी व श्रमिक शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *