Breaking :
||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
लातेहार

सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही याद आती हैं महिलायें- आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका

Latehar

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बारियातू प्रखंड मुख्यालय के पिंडाटोला सामुदायिक भवन में एवं टोटी पंचायत सचिवालय परिसर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बारियातू और टोटी आजीविका संकुल संसाधन द्वारा जेएसएलपीएस के तत्वधान में सामारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पिंडाटोला में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका विमला कुमारी, कामनी कुमारी व राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि रीगन कुमार व टोंटी में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक इसीडोर तिग्गा, पंचायत के मुखिया राजेंद्र उरांव, बीपीएम सुनील कुमार, समाजसेवी धनेश्वर उरांव व राजू रामवृक्ष लोहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के विना कोई कार्य सफल नही हो सकता।

आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका कामिनी ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही नही याद करना चाहिए। बल्कि सभी समय महिलाओं को समाज मे सम्मान के साथ साथ बराबरी का हक मिलना चाहिए।

वहीं विमला ने कहा कि जेएसएलपीएस के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय है।

टोंटी में शाखा प्रबंधक तिग्गा ने कहा कि आप सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए समूह बनाया गया है। उसे सशक्त करते हुए बैंक के माध्यम से जितना संभव होगा वह आप सबों को मदद की जाएगी। महिला के बिना घर से लेकर गांव पंचायत प्रखंड जिला से राज्य देश देश का परिवर्तन संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ना अनिवार्य है जिसके लिए शिक्षा अनिवार्य है।

इधर टोंटी में सीएलएफ कार्यालय का उद्घाटन पंचायत मुखिया राजेंद्र उरांव और समाजसेवी धनेश्वर उरांव ने फीता काटकर किया।

वहीं बेहतर कार्य करने वाले सीएलएफ अध्यक्ष राधा देवी संयोजक अमिता लोहरा, कैडर खुशीलता देवी, माया देवी, किरण देवी, चांदनी देवी, गीता देवी, मंजू देवी बारियातू क्लस्टर की अध्यक्ष भगिया देवी, सरोज देवी,सीता देवी, सुमित्रा देवी सहित अन्य समूहों को उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मुख्य अतिथियों ने सम्मानित भी किया।

सामारोह को सफल बनाने में सीसी अशेश्वर प्रजापति, मनीष गुप्ता, भोला यादव सहित समूह की कई महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Latehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *