Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
झारखंड

आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की दोषी करार, तीन साल की सजा व 3 लाख का लगाया जुर्माना, गई विधायिकी

रांची : आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बंधू तिर्की को दोषी ठहराया। अदालत ने उसे तीन साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 3 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके साथ ही उनकी विधायकी चली गई है।

विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने फैसला सुनाया। इससे पहले हुई सुनवाई में अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बंधु तिर्की के खिलाफ छह लाख 28 हजार की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जिस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

श्री तिर्की पर आरोप है कि उन्होंने अपनी छह लाख 28 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। सीबीआई ने मामले की जांच की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। हालांकि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बंधु तिर्की को भी जमानत मिल गई थी। 2005 से 2009 तक बंधु तिर्की झारखंड में मंत्री रहे। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला इसी समय का है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *