Breaking :
||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मनिका से भाजपा के प्रत्याशी रहे रघुपाल सिंह समर्थकों के साथ राजद में शामिल

Raghupal Singh joins RJD

रांची : गुरुवार को रांची स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में भाजपा के मनिका प्रत्याशी रहे रघुपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ली। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान और चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का फूल मालाओं और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद रघुपाल सिंह ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों का भाजपा से मोहभंग हो गया है, जिसका नतीजा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो आदिवासी विधायक ही जीत सके। भाजपा का 2024 के चुनाव में जाना तय है। झारखंड से भाजपा का जनाधार खिसक रहा है। लालू और तेजस्वी यादव की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर आज हमने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राजद की सदस्यता ली है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में राजद का संगठन मजबूत है। खासकर पलामू प्रमंडल में एक समय हम सभी सीटें जीतते थे और आज भी हम वहां मजबूत स्थिति में हैं। हमारी तैयारी चल रही है। हम संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। छठ के बाद 22 नवंबर को पूरे विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि यह तो सिर्फ झांकी है। बहुत कुछ अभी बाकी है। राजद का जनाधार पूरे झारखंड में है। पार्टी आगामी चुनाव में गठबंधन के तहत सभी सीटें जीतने की तैयारी कर रही है।
मिलन समारोह में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, अनीता यादव, लक्ष्मण यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Raghupal Singh join RJD