Breaking :
||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Saturday, May 4, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: स्कूटी से गिरकर चाची-भतीजा गंभीर रूप से घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू मार्ग पर ओलहेपाठ ग्राम के समीप गुरुवार को हुई स्कूटी दुर्घटना में चाची भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत छेपा कला गांव निवासी विजय नायक की पत्नी देवंती देवी एवं रंजन नायक का पुत्र बादल कुमार शामिल है। दोनों स्कूटी पर सवार होकर बालूमाथ एक विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इसी बीच ओलहेपाठ ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

दोनों ही घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अशोक कुमार ने किया। जिसमें बादल कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें