Breaking :
||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडललातेहार

रांची में हुई हिंसक झड़प के बाद पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों में हाई अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी एवं राजकुमार लकड़ा ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र में आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सौहार्द एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगी।

प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा के प्रशासनिक पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट के जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि पलामू के लोग शांतिप्रीय हैं एवं यहां सामाजिक समरसता की परंपरा रही है। उन्होंने आमलोगों से अपील किया कि अफवाहों से बचे एवं किसी भी अराजक तत्व द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की सूचना हो, तो स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचित कर सहयोग करें।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने यह भी कहा कि पलामू प्रमंडल के तीनों जिले के स्थानीय पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है।