Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

नहाने के क्रम में गंगा में डूबने से पलामू के दो छात्रों की मौत, एडमिशन टेस्ट देने गए थे बनारस

पलामू: बनारस में परीक्षा देने गए पलामू जिले के हुसैनाबाद के दो लड़कों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों वहां कॉलेज में एडमिशन टेस्ट देने गए थे। मृतक पलामू जिले के बरही गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान प्रियांशु कुमार (14) और अमन राज सिंह (15) के रूप में हुई है।

दोनों परीक्षाएं देने के बाद बनारस के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट पर नहाने गए. इस दौरान दोनों नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई. सोमवार को उनके शव पानी के ऊपर आए तो स्थानीय पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में दशाश्वमेध थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने अपने पास मिले साक्ष्य के अनुसार घटना की जानकारी परिजनों को दी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीएचयू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों की हालत खराब है। ग्रामीणों ने बताया कि अमन ने इस साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी और अपने दोस्त प्रियांशु के साथ प्रवेश परीक्षा के लिए कॉलेज गया था।

advt