Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: महिला के क्षत-विक्षत शव के साथ सड़क जाम कर परिजनों ने किया प्रदर्शन, हत्यारों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के तुम्बागड़ा स्थित औरंगा जलाशय योजना के खंडहर में मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम रांची रिम्स में किया गया। शनिवार को शव को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी लाया गया। शव पहुंचने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग पर कुंदरी में सड़क जाम कर दी।

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों का समर्थन करते हुए सड़क जाम में शामिल हो गये। बाद में लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय के हस्तक्षेप से जाम हटाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

महिला की पहचान कुंदरी निवासी मीना कुंवर के रूप में की गयी थी। पिछले बुधवार को क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजा गया था।

मौके पर विधायक डॉ. मेहता ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया।

मौके पर उन्होंने बताया कि महिला के पति की कुछ समय पहले एक दुर्घटना में मौत हो गयी थी। महिला एक युवक के साथ बैंक से पैसे निकालने गयी थी। उसके बाद से वह लापता हो गयी। दो दिन बाद महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उन्होंने कहा कि शव मिलने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला के हत्यारे का पता नहीं लगा सकी है। ये बहुत चिंताजनक है। जिस लड़के के साथ महिला बैंक गयी थी वह भी फरार है। महिला की हत्या में कहीं न कहीं संबंधित युवक शामिल है। इस वजह से वह फरार है।

Palamu Satbarwa News Today